मेडिकल जांच में हुई दुष्कर्म की पुष्टि, बेटे की पानी में डूबने मौत

0
1592

-जांच में पुलिस को मिले अहम सुराग, जल्द ही खुलासा कर सकती है पुलिस
बक्सर खबर। मुरार थाना क्षेत्र के ओझाबरांव गांव में बीते दिनों महिला से हुए दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। मंडिकल जांच में यह बात सामने आ गयी है। उससे शारीरिक संबंध बनाया गया है। लेकिन, यह गैंग रेप है। ऐसी प्रमाण नहीं मिले हैं। पिछले दो दिनों से हो रही जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिससे इस घटना में नया मोड़ आ गया है। सूत्रों की माने तो डॉक्टरों की टीम ने जो बातें कहीं है। वह चौकाने वाली हैं।

उसके पांच वर्षीय बेटे की हत्या हुई है। यह तो स्पष्ट नहीं हुआ। लेकिन, उसकी मौत डूबने से हुई है। यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ गयी है। इधर, एसपी नीरज कुमार सिंह पूरे दिन मुरार थाने में डटकर मामले की निगरानी कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी कोई और है। जिसे पकडऩे के लिए अब पुलिस आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है। एसपी ने बताया कि जल्द ही वह आरोपी पकड़ा जाएगा। क्योंकि उसकी पहचान हो गई है। फिलहाल जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। एसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस पीडि़ता के बयान को आधार मानकर जांच कर रही है। लेकिन, कई तथ्य सामने आए हैं। इस लिए अब पीडि़ता से दुबारा पूछताछ आवश्यक हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here