चौसा-राजपुर मार्ग की हालत बदतर, डीएम को भी लगे झटके

0
624

-मुख्य पथ होने के बाद भी पथ निर्माण विभाग मौन
बक्सर खबर। सरकारी दावे चाहे जितने हो, पर अव्यवस्था आपको राह चलते दिख जाएगी। यह तस्वीर देखकर भी आप सच समझ सकते हैं। नजारा है चौसा-राजपुर भाया कोचस मुख्य मार्ग का। चौसा गोला से लेकर, कोचाढी, सरेंजा, कुसुरुपा, भलुहां, राजपुर, तियरा हर जगह आपको सड़क खराब और आस-पास गड्ढ़े मिल जाएंगे। कहीं कहीं तो ऐसे गड्ढ़े हैं पानी भर जाने पर छोटे वाहनों को सड़क ही उठा के पटक देती हैं। क्योंकि गड्ढे दिखाई नहीं देते और अनजान लोग इसका शिकार हो जाते हैं। ऐसा जिसके साथ होता है व सरकार को गलियाने से भी पीछे नहीं रहता।

और कर भी क्या सकता हैं। थोड़ा गुस्सा मीडिया पर निकालता है। जर्जर हो चुकी इस सड़क के बारे में जब पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों से संपर्क का प्रयास किया जाता है तो वे फोन ही नहीं उठाते। मजे की बात यह है कि एक दिन पहले अर्थात 3 अक्टूबर को इस रास्ते जिलाधिकारी भी गुजरे। वे राजपुर प्रखंड मुख्यालय जा रहे थे। उन्हें भी कई जगह झटके लगे। लेकिन, लगे तो लगे, वे भला क्या कर सकते हैं। सड़क ही खराब है, और सरकार को इसके लिए क्या दोष देना। वह तो जनगणना में फंसी हुई थी। कुल मिलाकर इस दुर्दशा के जिम्मेवार वे लोग हैं। जिन्होंने सड़क किनारे दुकानें खोल लीं हैं। घर बना लिए हैं और किनारे की चाट को चाट गए हैं। तो सोचिए जिम्मेवार सरकार हुई या लोग, जोड़ते घटाते रहिए, शायद तब तक सड़क बन भी जाए। हालांकि पिछले पांच साल में तो यह बन नहीं पाई है। साल डेढ़ साल पहले मरम्मत हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here