‌‌‌ मुख्यमंत्री के आदेश का असर, दलित युवक को मिली सरकारी नौकरी

0
1618

‌‌‌-पिता की बहुत पहले हुई थी हत्या, डीएम ने दिया नियुक्ति पत्र
बक्सर खबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ वर्ष पहले घोषणा की थी। जिस दलित परिवार में किसी कमाऊ व्यक्ति की हत्या हो जाएगी। उसके आश्रित को नौकरी मिलेगी। इसका उदाहरण आज जिला मुख्यालय में देखने को मिला। राजपुर थाना रौनी गांव निवासी बबन राम जिनकी हत्या 2020 दिसंबर में हो गई थी। उनके पुत्र विकास कुमार राम को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने शुक्रवार को सौंपा।

इसकी सूचना जिला जन संपर्क विभाग ने उपलब्ध कराई है। जिसमें कहा गया है अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण ) अधिनियम 1989 के तहत यह निर्णय लिया गया है। अनुकंपा समिति की अनुशंसा के आलोक में विकास कुमार राम को भवन निर्माण विभाग के भवन प्रमंडल बक्सर में परिचारी की नौकरी दी गई है। मृतक बबन राम राजपुर थाना के रौनी गांव के रहने वाले थे। आठ दिसंबर की रात उनकी हत्या कर दी गई थी। हालांकि उनका शव लावारिस हालत में नौ की सुबह जमौली नहर के पास मिला था। लेकिन, पुलिस के अनुसंधान में यह पता चला की उनके ही दो साथियों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here