चौसा की चुनावी तैयारी पुरी, 24 को होगा मतदान

0
96

– ड्यूटी में लगाए गए 660 कर्मियों को सौंपी गई मतदान सामग्री
– नौ पंचायतों के लिए बने हैं 110 बूथ, 237 पदों के लिए 983 प्रत्याशी मैदान में
बक्सर खबर। नौ पंचायतों वाले चौसा प्रखंड में 24 नवम्बर को मतदान होगा। इसकी पूरी तैयारी मुकम्मल कर ली गई। मतदान संपन्न कराने के लिए कुल 660 कर्मी लगाए गए हैं। जिन्हें सोमवार को प्रखंड कार्यालय पर नियुक्ति पत्र व चुनाव सामग्री प्रदान की गई। सूचना के अनुसार यहां कुल 110 बूथ बनाए गए हैं।

मंगलवार को यह सभी कर्मी अपने-अपने बूथ के लिए रवाना हो जाएंगे। बुधवार की सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हो जाएगा। जो अपराह्न पांच बजे तक चलेगा। चुनाव ड्यूटी से पूर्व जिलाधिकारी अमन समीर व एसपी नीरज कुमार सिंह मंगलवार को उन्हें आवश्यक निर्देश देंगे। सूचना के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 61 हजार 394 है। जिसमें महिला 29 हजार 450 और 31 हजार 944 पुरुष मतदाता है। प्रखंड में कुल पदों की संख्या 237 हैं। जिन पर 983 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here