‌‌‌ चैती छठ संपन्न, लोगों की सेवा के लिए लगाया शिविर

0
93

-रामरेखा घाट पर दिखी सर्वाधिक चहल-पहल
बक्सर खबर। चैती छठ का त्योहार आज सोमवार को संपन्न हो गया। इसके साथ ही लगन की शुरुआत भी हो गई है। क्योंकि सतुआन का स्नान रविवार को था। और उसी के साथ खरमास भी समाप्त हो जाता है। इस मौके पर प्रशासनिक व्यवस्था के अलावा सामाजिक संगठन से जुड़े लोग श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शिविर भी लगाते हैं।

इसकी कड़ी में युवा शक्ति सेवा संस्थान द्वारा रामरेखा घाट मठिया के पास छठ व्रतियों के लिए दातुन, चाय, अर्घ्य के लिए दूध की व्यवस्था की गई थी। जो लोग व्रत पूर्ण कर लौट रहे थे। उनके मध्य चाय का वितरण भी हो रहा था। इस दौरान रामजी सिंह, मुन्ना सिंह, आशुतोष दुबे, दीपक, सागर वर्मा, रोहित सिंह, संतोष, दीपक समेत दर्जनों सेवादार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here