केंद्रीय मंत्रिमंडल और एनडीए की बैठक में भाग लेने दिल्ली रवाना हुए अश्विनी चौबे

0
392

बक्सर खबर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे आज मंगलवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जहां वे आज हो रही केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेंगे। इसके उपरांत चौबे एनडीए की बैठक में भी भाग लेंगे जो नई दिल्ली में ही आहूत है। मंत्री के मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दोपहर 12: 35 के विमान से श्री चौबे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए। ज्ञातव्य है कि आज 4:30 बजे शाम ने नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक है। जिसमें मंत्रिमंडल के सभी मंत्री उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत शाम 7: 30 बजे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक होनी है। जिसमें भाजपा के सभी प्रमुख नेता और सभी घटक दलों के आमंत्रित नेता भाग लेंगे। इसमें आगे की रणनीति पर विचार होना है।

दिल्ली के रवाना होने से पूर्व निवर्तमान सांसद ने कहा कि एनडीए भारी बहुमत से विजय प्राप्त कर दोबारा सरकार बनाएगी और नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। बिहार में एन डी ए अधिकतम सीटों पर जीत दर्ज करेगी। चुनाव के बाद तीसरे, चौथे और पांचवें मोर्चे के जो लोग दिल्ली में भाजपा विरोधी सरकार बनाने के लिए फालतू में भाग दौड़ में लगे हैं। उन लोगों को 23 तारीख को भारी निराशा हाथ लगेगी। जो लोग इन गतिविधियों में लगे हैं उन्हें दहाई की संख्या में सीट मिल जाए, यही बहुत बड़ी बात होगी। भारतीय राजनीति के छंटे हुए और भारतीय जनता किए नकारे हुए लोग ही इन गतिविधियों में लगे हुए हैं। गलतफहमी के शिकार इन लोगों को भगवान सदबुद्धि दे। श्री चौबे ने आगे कहा कि विपक्षी दलों का महागठबंधन नहीं महाठगबंधन है। जिसका काम जनता को ठगना है। आज शाम हो रही एनडीएम की बैठक में शामिल होने के लिए बिहार से सभी केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित अन्य प्रमुख नेता दिल्ली प्रस्थान कर गए है। अश्विनी चौबे के साथ जदयू के आर सी पी सिंह और केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव भी दिल्ली गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here