‌‌‌ अवैध अस्पतालों के खिलाफ जिले में चलेगा अभियान

0
994

– जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त अभियान
बक्सर खबर। जिले में अनेक अवैध अस्पताल चल रहे हैं। इनके खिलाफ जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाएगा। जिस तरह पिछले दिनों अवैध अल्ट्रासाउंड के खिलाफ अभियान चला था। उसी तर्ज पर इनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी हो चुकी है। सूत्रों की माने तो शुक्रवार से ही इसकी शुरूआत होनी थी। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग ने इस कार्य योजना पर कार्य किया या नहीं। इसकी सूचना अभी नहीं मिली है।

वैसे जिले में जो हाल ऐसे निजी अस्पतालों का है। उनकी वजह से निम हकीम खतरे जान वाली कहावत रोज चरितार्थ होती है। अनेक महिलाएं आए दिन ऑपरेशन के नाम पर अस्पताल के बेड पर अपना जीवन गवां देती हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई बहुत जरुरी है। साथ ही जो योग्य चिकित्सक हैं। उनके अस्पतालों का भी विस्तृत विवरण प्रशासन को जारी करना चाहिए। जिससे लोगों को जागरूक किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here