‌‌‌महिला हाकी में बक्सर और पुरूष वर्ग में आरा की टीम बनी विजेता

0
147

-खेल दिवस पर क्रीड़ा भारती ने आयोजित करायी प्रतियोगिता
बक्सर खबर। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर रविवार को एमपी हाई के मैदान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद किया गया। क्योंकि समारोह उनकी जयंती पर ही मनाया जाना तय हुआ है। इस दौरान महिला और पुरुष वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया।

महिला वर्ग में बक्सर की विजेता रहीं। सफल टीम की कैप्टन स्नेहा राज को ट्राफी मिली। इसकी उप विजेता भी बक्सर की मातृभूमि टीम रही। जिसकी कैप्टन क्षमा कुमारी हैं। दोनों टीम की खिलाड़ियों को उप विकास आयुक्त योगेश कुमार सागर ने पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिया। पुरूष वर्ग में बक्सर, आरा और कैमूर की टीमों के बीच मुकाबला हुआ।

-मुख्य अतिथि के साथ पुरूष वर्ग की टीम

जिसमें आरा की टीम विजेता बनी। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष राय, ए एस डीएम दीपक कुमार व क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार ने किया। इस दौरान अशोक कुमार उपाध्यक्ष ने मंच संचालन का कार्य पूरा किया। मौके पर अरविंद कुमार सिंह, जय प्रकाश यादव, आशूतोष कुमार ओझा, अरविंद राय, सुधीर, मृगेंन्द्र, दुर्गा प्रसाद वर्मा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here