‌‌‌ 17 मार्च को 32 वां स्थापना दिवस मनाएगा बक्सर जिला

0
720

-1991 में लालू यादव ने किया था उद्घाटन
बक्सर खबर। 17 मार्च 2023 को बक्सर जिले का 32 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। 1991 में इसी तिथि को राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर मान्यता प्रदान की थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने जिला कार्यालय का उद्घाटन किया था। पूर्व से चले आ रहे अनुमंडल कार्यालय में ही पहला कार्यालय खुला। तब से लेकर अब तक लगातार प्रत्येक वर्ष जिला प्रशासन द्वारा स्थापना दिवस समारोह मनाया जाता रहा है। हाल के वर्षों में सरकार ने इसके लिए अलग से आवंटन भी जारी किया।

जिसके बाद जिला स्थापना दिवस समारोह दो और कभी कभी तीन दिन का होता आ रहा है। हालांकि जिला बनने के बाद कुछ नए प्रखंड भी बने। जिसमें चौसा, चक्की, चौगाई, केसठ शामिल हैं। ग्यारह प्रखंड वाले इस जिले की मौजूदा आबादी 23 लाख (2023 की जनगणना के अनुसार ) पहुंच गई है। हालांकि पहले यहां 142 पंचायतें थीं। अब इनकी संख्या घटकर 137 रह गई है। क्योंकि तीन पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है। इनमें चौसा, इटाढ़ी और ब्रह्मपुर का नाम शामिल है। इसके अलावा जिला मुख्यालय व डुमरांव नगर परिषद में दो पंचायत क्षेत्रों का विलय हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here