‌‌‌ डीएम के आदेश से चौसा गोला पर गरजा बुलडोजर

2
4784

-आजू-बाजू हटे सेड, लेकिन छोड दिए गए मार्ग में बाधा बन रहे चबूतरे
बक्सर खबर। सड़क जाम की वजह बन रहे चौसा गोला के अवैध अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। पिछले सप्ताह जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल चौसा के युद्ध स्थल पर निक्रिस पंप का जायजा लेने गए थे। तब उन्होंने इसका आदेश दिया था। चौसा गोला के अतिक्रमण को हटाया जाए। उनका आदेश अमल में आया। लेकिन, प्रशासनिक पदाधिकारियों की देखरेख में पहुंचे जेसीबी ने लोहे के पाइप और कुछ सीढ़ियों पर अपनी ताकत दिखाई।

लेकिन, फुटपाथ किनारे बने अवैध चबुतरों को बख्श दिया गया। जिसके कारण यहां ठेला वाले सड़क पर आकर अपनी दुकान लगाने लगते हैं। हालांकि प्रशासन की कार्रवाई देख अधिकांश लोगों ने अपनी दुकान के आगे लगाया गया टीन का सेड खोलकर हटा लिया। चौसा-रामगढ़ रोड के मोड के पास उत्तरी तरफ कुछ ठोस कार्रवाई हुई। लेकिन, वहां सड़क किनारे लगा दी गई मूर्ति को किसी ने नहीं छूआ। जो वहां जाम की मुख्य वजह है। बगैर किसी प्रशासनिक स्वीकृति के एक मूर्ति पूर्व मंत्री ददन यादव ने लगवा दी थी।

जिसकी आड़ में वहां एक नहीं आधा दर्जन अवैध दुकानें चलती हैं। जबकि वहां पीछे पर्याप्त जगह है। उस मूर्ति को स्थानान्तरित किया जा सकता है। ऐसा न होने की वजह से दिन में दर्जनों बार यहां जाम लगना आम बात है। कुल मिलाकर डीएम के आदेश उपरांत जो कार्रवाई हुई है। उससे कुछ राहत मिलेगी। लेकिन, जब तक मोड को खाली नहीं कराया जाएगा। आवागमन सुगम होना संभव नहीं है।

2 COMMENTS

  1. Unko ye dikhta hi lekin Harare Buxar sadar hospital ke paa rod par Jo gadder hue hi ye Mahindra dikhta.jiske chalte gadiyo ko aane Jane me dikkt ho Rahim hi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here