बसपा ने ईद मिलन समारोह आयोजित कर दिया भाईचारे का संदेश

0
165

-अनिल कुमार ने कहा राम और रहीम के बगैर समाज का विकास संभव नहीं
बक्सर खबर। बहुजन समाज पार्टी बक्सर के तत्वावधान में शनिवार की शाम पार्टी कार्यालय में ईद मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर देश की सांस्कृतिक धरोहर कौमी एकता को मजबूती प्रदान करने तथा सर्वधर्म सद्भाव का पैगाम लोगों को दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा नेता चक्रवर्ती चौधरी एवं संचालन मो फारूख ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बक्सर से बसपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल कुमार ने कहा कि जिस तरह से पूरे देश भर में सरकारें नफरत का माहौल बनाने का प्रयास कर रहीं है। सभी धर्म के लोग एक साथ मिलकर त्यौहार मनाते हैं। हम राम और रहीम दोनों में आस्था रखते है। राम और रहीम के बिना समाज की परिकल्पना असंभव है।

हमारा भारत हिन्दू – मुस्लिम तहजीब को लेकर चलने वाला देश है मगर भाजपा धर्म और संप्रदाय को बांटकर वोट की राजनीति करती है। उन्होंने कहा की दुर्गापूजा, होली, ईद या क्रिसमस भारत की साझी संस्कृति का हिस्सा रही हैं। रमजान का पूरा महीना त्याग और तपस्या का रहा। यह बहुत पवित्र पर्व है। हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सभी एक साथ मिलकर इसे मनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि किसी भी मुल्क, समाज व कौम की तरक्की के लिए लोगों में आपसी प्रेम व सद्भाव जरूरी है। सबसे बड़ा धर्म इंसानियत का धर्म है। ईद का पर्व आपस में मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर गुलाम हसनैन, मो इब्राहिम, डॉ मुमताज आलम, मो एजाज आलम, मो नियाज़ आलम, मो नौशाद आलम समेत सैकड़ों हिंदू – मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here