ब्रह्मेश्वरनाथ सरोवर में हुई भव्य महाआरती

0
220

बक्सर खबर। रविवार को ब्रह्मपुर धाम स्थित सरोवर के मनोरम तट पर आरती की गयी। कुछ देर के लिए ब्रहमपुर स्थित सरोवर गंगा तट की तरह मनोरम छटा बिखेर रहा था। गंगा की गोद में बसे दियारा क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्र के विकास एवं उन्नति की कामना की। आरती का आयोजन ब्रह्मेशवर नाथ मंदिर समिति, गंगा समग्र एवं गंगा आरती सेवा ट्रस्ट के सहयोग से किया गया। रविवार की सुबह स्थानीय लोगों के द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान चला कर सरोवर की सफाई की।

स्वच्छता अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। ज्ञात हो कि धार्मिक आस्था के केन्द्र रहे पौराणिक स्थल पर कुछ ही दिनों पहले दैनिक आरती का कार्यक्रम की शुरूआत की गयी है। गंगा समग्र के दक्षिण बिहार के सह सयोजक भाजपा नेता और गंगा आरती सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी शंभू नाथ पाण्डेय ने बताया कि स्वच्छता को ध्यान में रखते हुऐ इस तरह के आयोजन को किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के उत्साह और पर्यटन, स्वच्छता एव धार्मिक आस्था को बढ़ाने के लिऐ सावन की चारों सोमवारी के दिन भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। उक्त अवसर ब्रह्मपुर के थाना प्रभारी टी एन तिवारी, मुखिया पति विधाभूषण सिंह, सिद्धनाथ सिंह, शमसेर पाठक, धर्मदेव ओझा, विरेन्द्र सिंह रामेश्वर चौरसिया, मनोज सिंह के साथ ब्रह्मपुत्र मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन लाल पाण्डेय और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। रामरेखाघाट और चौसा के महादेव घाट के बाद अब जिले के इस धार्मिक स्थान पर भी लोग काशी र हरिद्वार के तर्ज पर महाआरती देख पाऐंगे..आरती मंदिर के स्थानीय पुजारी निरज पाण्डेय एवं गंगा आरती सेवा ट्रस्ट के अमरनाथ पाण्डेय ने किया ।

ब्रह्मपुर से कपिन्द्र किशोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here