बोलेरो जलाने और पुलिस पर पथराव करने वाले दो सौ पर एफआइआर

0
1652

बक्सर खबर : बुनियादी विद्यालय के पास बोलेरो के धक्के से दस वर्षीय लक्की की मौत हो गई। दुर्घटना का कारण बने वाहन को लोगों ने आग के हवाले कर दिया। चालक भाग निकला। लेकिन वाहन मालिक शशिकांत राम को लोगों ने गाड़ी से खींच कर बुरी तरह मारा। पहले उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। लेकिन तबीयत में सुधार न होते देख पटना रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी तरफ आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया। साथ ही पुलिस पर पथराव किया। घटना के बाद नगर थाने में दो प्राथमिकी दर्ज हुई।

जलती बोलेरो

डीएसपी शैशव यादव ने बताया लक्की के पिता दीपक कुमार ने उसकी मौत की। एवं पुलिस प्रशासन ने सड़क जाम करने और पुलिस पर पथवार का मामला दर्ज किया है। जिसमें बीस लोगों को नामजद किया गया है। अन्य दो सौ अज्ञात लोग शामिल हैं। जिस वाहन को जलाया गया। वह किसकी थी। पूछने पर पुलिस ने बताया घायल शशिकांत राम ही उस वाहन के मालिक थे। वे सदर प्रखंड के जीविका समूह के बीपीएम हैं। मूल रुप से भभुआ कैमुर के रहने वाले हैं। उन्होंने तीन माह पहले वाहन खरीदा था। चालक गंगा यादव अहिरौली का निवासी था। जो दुर्घटना के बाद वहां से भागने में सफल रहा।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here