काला दिवस : तानाशाह को जनता देगी जवाब : विपक्ष

0
199

बक्सर खबर : एक वर्ष पूर्व आज ही के दिन सरकार ने नोटबंदी लागू की थी। राष्ट्रीय कांग्रेस व राष्ट्रीय जनता दल ने इस तिथि को काला दिवस के रुप में मनाया। रामलीला मंच पर एकत्र हुए दोनों दल के सैकड़ों कार्यकर्ता व नेता काली पट्टी बांध सड़क पर उतरे। शहर के रामरेखा घाट, पीपी रोड होते इनका विरोध मार्च मुनीम चौक से यमुना चौक, माडल थाना होते समाहरणालय पहुंचा। जहां विशाल धरना आयोजित हुआ।

बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जगदानंद सिंह ने नोटबंदी को पुरी तरह गलत बताया। विस्तृत चर्चा करते हुए यह स्पष्ट किया। आज देश के किसान, मजदूर, गरीब का पैसा पूंजीपतियों के खाते में जा रहा है। कांग्रेस के जिला प्रभारी प्रो. विकास कृष्ण सिंह ने कहा सरकार को इस अहंकार का जवाब जनता 2019 के चुनाव में देगी। इस दौरान सदर विधायक संजय तिवारी, ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ यादव, श्रीकांत पाठक पूर्व विधायक, छेदी लाल राम पूर्व मंत्री, नन्द किशोर राम पूर्व विधान पार्षद,

धरने को संबोधित करते जगदानंद सिंह

अनिरुद्ध पांडेय, सत्येन्द्र यादव, राजा रमण पांडेय, लालबाबु यादव, अंशू कुमार तिवारी, गणपति मंडल, पप्पू यादव, विनय सिंह, भरत यादव, नन्दकिशोर लाल, बबलु यादव, करूणानिधि दुबे, परशुराम तत्वा, राजर्षि राय, गुप्तेश्वर चौबे, शारदा यादव, चन्द्रशेखर पाठक, भोला ओझा, बृज किशोर पांडेय, ललन दुबे, हरेन्द्र सिंह, अभिषेक, आशिष तिवारी, श्रीमन, सत्यप्रकाश पांडेय आदि ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शेषनाथ यादव जिलाध्यक्ष राजद व संचालन बजरंगी मिश्रा उपाध्यक्ष कांग्रेस ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here