22 को घर-घर दीप जलाने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आग्रह

0
210

-डॉक्टर मनोज मिश्रा के नेतृत्व में हुआ अक्षत चालक का वितरण
बक्सर खबर। श्रीराम जन्मभूमि से लाया गया पूजित अक्षत शनिवार को शहर के वार्ड संख्या 15 में घर-घर बांटा गया। अभियान का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर मनोज कुमार मिश्रा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से आग्रह किया कि आप सभी भगवान के मंदिर स्थापना के दिन अपने-अपने दरवाजे पर पांच-पांच दीप जलाएं। 22 तारीख को पूरे बक्सर में उत्सव सा नजारा रहे। प्रभु के मंदिर में उनकी प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। यह उत्सव यादगार होना चाहिए।

इस दौरान डॉक्टर मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि 22 तारीख का दिन भारतीय इतिहास का स्वर्णिम दिन साबित होगा। इस दिन दीपावली मननी चाहिए। लोगों ने इस अभियान में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मौके पर जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, मिठाई सिंह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राय, धनंजय राय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भरत प्रधान और दीपक पांडेय, सुनील ओझा, लक्ष्मण शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here