भाजपा की सूची में बक्सर और ब्रह्मपुर का नाम नहीं, सस्पेंस बरकरार

0
2377

बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रथम चरण के उम्मीदवारों की सूची आज 6 अक्टूबर को जारी की। अब नामांकन के लिए सिर्फ दो दिन शेष बचे हैं। जो सूची जारी हुई है उसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बक्सर और ब्रह्मपुर सीट का उल्लेख नहीं है। सूची मीडिया में आने के बाद इसकी समीक्षा हुई तो लोगों का ध्यान उस तरफ गया। सवाल करने पर भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा यह सूची 4 अक्टूबर की है। केंद्रीय चुनाव समिति ने इस पर मुहर लगाई थी। बक्सर और ब्रह्मपुर की सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का फैसला आज 6 तारीख को किया गया है।

इसकी सूची कल 7 तारीख को जारी कर दी जाएगी। राजनीत की इन दलीलों के बीच 2 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की अधिकृत रूप से घोषणा नहीं किए जाने के कारण अभी भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। वैसे अगर सूत्रों की माने तो बक्सर सीट से हिमांशु चतुर्वेदी और ब्रह्मपुर सीट से प्रदीप राय का नाम सामने आया है। लेकिन जब तक इसकी घोषणा नहीं हो जाती। चर्चा तो चलेगी ही। कुछ लोग तो मौजूदा हालात पर व्यंग भी कर रहे हैं। वह गीत गुनगुना रहे हैं-  यही रात अंतिम यही रात भारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here