बड़ी बाजार में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, चार घायल

0
1924

बक्सर खबर। शहर की बड़ी सब्जी मंडी में गुरुवार की सुबह जमकर मारपीट हुई। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में चार घायल  घायल हुए हैं। मामला मामूली बात को लेकर शुरू हुआ। सब्जी विक्रेता मुन्ना कुमार के साथ कुछ लोगों ने बहस कर ली। बात मारपीट तक पहुंच गई। दूसरे पक्ष के लोगों ने फोन कर बड़की सारिमपुर से कुछ लोगों को बुला लिया। उन लोगों ने आते ही दुकानदार को मारना शुरू कर दिया। ऐसा होता देख वहां मौजूद दुकानदारों ने ऐसा करने वालों को घेर लिया। फिर बाजी पलट गई। जो मारने आए थे। उनकी जमकर घुनाई हो गई। कई लोगों को चोंटे आई। आज वहां बाजार लगने का दिन था। इस लिए सुबह से ही चहलपहल थी।

विवाद होने से वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इस बीच शहर में तरह-तरह की अफवाहें फैली। बड़ी बाजार में खूनखराबा हो गया। लोग वहां पहुंचे तो पता चला यह दो पक्षों के बीच हुई मारपीट है। हालाकि विवाद समय रहते शांत हो गया। अन्यथा कौन जाने वहां क्या होता। सूचना के अनुसार दोनों पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत थाने में दी गई है। कुछ लोग उनके बीच आपसी समझौते का प्रयास भी कर रहे हैं। इस लिए दोनों पक्ष द्वारा दी गई शिकायत अभी सामने नहीं आई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार जो लोग घायल हुए हैं। उनमें अफजल, तौसिफ व इस्तियाक तीनों सारिमपुर व मुन्ना कुमार निवासी तुरहा टोली के निवासी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here