बैंक में फौजी को उल्लू बना लूट लिए एक लाख

0
1006

बक्सर खबरः पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में अपराधियों ने फौजी को उल्लू बना एक लाख रुपये लूट लिए। घटना मेन रोड स्थित मुख्य शाखा में सुबह ग्यारह बजे हुई। एयर फोर्स में कार्यरत अवध बिहार सिंह पिता राम विलास सिंह बैंक पहुंचे। एक लाख रुपये निकाल लिए। उन्हें काउंटर से छोटे नोट मिले। वे बड़े नोट पाने के लिए आग्रह करने लगे। इतनें में वहां मौजूद युवकों ने कहा हमें चेंज की आवश्यकता है। आप चाहें तो बड़े नोट ले हमें सौ-सौ के नोट दे सकते हैं। उन्हें दो-दो हजार रुपये के नोट दिखाए। आपस में लेनदेन करने के दौरान नब्बे हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

add

फौजी ने उनका खेल ताड़ लिया। चकमा दे भाग रहे एक युवक को दबोच लिया। बैंक में मौजूद लोगों को पूरी बात बताई। फिर क्या था शुरू हुई धूलाई। पुलिस को सूचना दी गई। युवक की पहचान रंजन मिश्रा बिहटा के रूप में हुई। फौजी ने बताया वे इटाढी थाना के ओराप गांव के निवासी हैं। 2 दिसम्बर को गांव आए थे। भाई को एक लाख रुपये देने थे। जो कर्ज के तौर पर उन्होंने जमीन खरीदने के लिए लिया था। पुलिस को लोगों ने बताया शहर में ऐसा गिरोह घुम रहा है। उनकी शिकायत पर नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गिरफ्तार युवक सी पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here