बधार में मिला अज्ञात युवक का शव

0
681

बक्सर खबर  :  मुफस्सिल थाना के बनारपुर गांव के समीप पावर प्लांट स्थल के पास शनिवार की सुबह 25 वर्षीय युवक का शव मिला। खबर मिलने के साथ गांव में सनसनी फैल गई। लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया।  आसपास के लोगों से पूछताछ  कर पहचान का प्रयास किया गया। लोगों ने माना वह अज्ञात है। अंत्य परीक्षण हेतु अनुमंडलीय अस्पताल भेंजा गया।

थाना प्रभारी दयानन्द सिंह ने बताया उक्त युवक विक्षिप्त था। वह दो तीन दिनों से गांव में पागलो की तरह घूमता था। मांग कर खाता था। हालांकि इसकी अभी शिनाख्त नहीं हुई है। उसकी मौत सामान्य रूप से किसी बीमारी के कारण हुई होगी। हमें पूछताछ में यही पता चला है। उसने भूरे रंग का पैंट व हाफ सफेद बनियान पहन रखा था।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here