‌‌‌नावानगर में पहुंचे बादल, बक्सर में इंतजार

0
1022

-बारिश नहीं होने के कारण कहर बरपा रहा है मौसम  
बक्सर खबर। बारिश नहीं होने के कारण गर्मी कहर ढा रही है। अगर मानसून आ गया होता तो ऐसे हालात नहीं आते। बहरहाल मौसम ने मंगलवार की शाम सुखद संकेत दिए हैं। जिले के नावानगर प्रखंड में आज शाम हल्की बारिश हुई है। ब्रह्मपुर से भी ऐसी सूचना मिली है। अब जिले के लोगों को बारिश का इंतजार है। आज बदलते परिवेश में शहर के लोग भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। कल तक लोग सिर्फ यही कहते सुने जाते थे।

शहर में बारिश का क्या काम। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से गर्मी का जो प्रभाव देखने को मिला है। उसने सबको बारिश का महत्व समझा दिया है। वैसे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 22 से आद्रा नक्षत्र प्रारंभ हो रहा है। उस तिथि तक अमूमन बारिश होने लगती है। उसके बाद भी अच्छी बारिश का अनुमान है। हालांकि इस वर्ष एक अधिक मास मध्य में पड़ रहा है। अर्थात इस वर्ष दो सावन पड़ रहे हैं। 12 वर्ष में ऐसा एक बार होता है। जिसे आम बोलचाल की भाषा में मलमास कहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here