जगी उम्मीद : चौसा ओवर ब्रिज के लिए हुआ टेंडर

0
635

-आसान होगा बक्सर-सासाराम पथ का सफर
बक्सर खबर। बक्सर-सासाराम मुख्य मार्ग पर चौसा रेलवे क्रासिंग पर बना ओवर ब्रिज जल्द ही लोगों के लिए चालू हो जाएगा। इसकी उम्मीद जग गई है। पथ निर्माण विभाग के अनुसार इसका टेंडर निकाल दिया गया है। इस पथ के बन जाने के बाद चौसा रेल फाटक संख्या 78\A के पास लगने वाला जाम कम होगा। वैसे यहां तीन वर्ष पूर्व ही ब्रिज बन गया था।

यह कार्य रेलवे को पूरा करना था। लेकिन, पहुंच पथ न बन पाने के कारण यह हवा में झूल रहा था। सूचना के अनुसार पुल को चालू करने के लिए 27 करोड़ 40 लाख रुपये का टेंडर किया गया है। निविदा अवधि समाप्त होते ही काम शुरू हो जाएगा। जिससे इस मार्ग पर सफर करने वाले लोगो को काफ़ी सहूलियत मिलेगी। इस पुल से चौसा भाया सासाराम व चौसा भाया मोहनियां दोनों पर जाने वाले वाहनों को सुविधा होगी।

2018 में चार करोड़ की लागत से बना था पुल
बक्सर खबर। चौसा में बने आरओबी के निर्माण की प्रक्रिया 2015 में शुरू हुई थी। 2018 में यह बनकर तैयार हो गया। लेकिन, पहुंच पथ बनने के कारण यह बेकार पड़ा हुआ है। दरअसल, आरओबी रेलवे को बनाना था और संपर्क पथ राज्य सरकार को। तब से लेकर यह यूं ही खड़ा है। लेकिन, बीते दिनों स्थानीय सांसद सह राजय मंत्री अश्विनी चौबे, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के बीच हुई बैठक के बाद यह टेंडर हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here