‌‌‌ रात के वक्त मुखिया के घर पर हमला, चला दी गोली

0
2220

-दर्ज हुई प्राथमिकी, मौके से दो बुलेट बरामद
बक्सर खबर। मुखिया के दरवाजे पर सोमवार की शाम कुछ लोगों ने बहस की। लेकिन जब आधी रात के वक्त हुआ तो नशे की हालत में राइफल लेकर पहुंचे युवक ने उनके ऊपर गोली दाग दी। लेकिन, हंगामा शुरू हुआ तो वह भाग निकला। यह जानलेवा हमला डिहरी पंचायत के मुखिया समीम उर्फ कल्लु अंसारी पर हुआ है। इसकी शिकायत उन्होंने राजपुर थाने में दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने अपने ही गांव खरपुरा के सोनू चौधरी को नामजद किया है। पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने के बाद रात के वक्त ही टीम वहां गई थी।

मौके से दो बुलेट (गोली का अगला भाग) बरामद की गई है। सूत्रों के अनुसार सोमवार की दोपहर मुखिया कल्लू अंसारी चौसा के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां से लौटने के बाद वे अपने गांव गए। दरवाजे पर देर शाम साढ़े आठ बजे के लगभग उनकी चौधरी से बहस हुई।  लेकिन, रात में वह विवाद विस्फोटक बन गया। ऐसी उनकी शिकायत है। उन्होंने उक्त युवक पर रंगदारी मांगने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने पूछने पर कहा कि जांच चल रही है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here