‌‌गोली और मैगजीन के साथ पकड़ा गया हथियार तस्कर

0
1498

बक्सर खबर। पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले अपराधी को धर दबोचा है। सूचना के अनुसार उसे शनिवार की रात ही पकड़ा गया। गिरफ्तार गंगा सागर राजभर राजपुर थाना क्षेत्र के जलीलपुर (सोनपा) का रहने वाला है। उसके पास से 12 बोर के चार जिंदा कारतूस, दो खाली खोखे व राइल में इस्तेमाल किया जाने वाला तीन गार्ड बरामद हुआ है। उसके खिलाफ राजपुर थाना में 225/19 दर्ज हुआ है। इसका पुराना इतिहास क्या है। इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। लेकिन, उसके संबंध अपराधियों से हैं। ऐसा पुलिस ने अपनी जांच में पता लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here