अर्जुनपुर में ऐतिहासिक होगा कार्यकर्ता सम्मेलन: मिश्रा

0
532

बक्सर खबरः डुमरी गांव में सोमवार को सिमरी प्रखंड के प्रमुख जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव कुमार ओझा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से 27 दिसंबर को अर्जुनपुर हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रखंड सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जदयू राज्य कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य सह वरिष्ठ जदयू नेता भरत मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। प्रखंड के सभी गांवों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति के मामले में देश के विकसित राज्यों के करीब आ गया है। शराबबंदी से समाज में शांति का माहौल कायम हुआ है।

मिश्र ने कहा कि सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा के साथ ही आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा होगी। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जाएगा। सभी बूथों पर पार्टी मजबूती से पहुंच सके। डुमरी के पूर्व मुखिया प्रेम सागर कुमार ने कहा कि दहेजमुक्त बिहार बनाने के मुख्यमंत्री के सपने से समाज के गरीब तबके को सीधा लाभ पहुंचेगा। इससे सभी जातियां लाभान्वित होंगी।

add

वही प्रखंड अध्यक्ष धु्रव ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के परिवहन मंत्री संतोष निराला शिरकत करेंगे। मुख्य वक्ता वरिष्ठ जदयू नेता भरत मिश्र होंगे। बैठक के दौरान पूर्व मुखिया रजनीकांत ओझा, अजय ओझा, मुन्नीलाल राम, बब्लू शर्मा, प्रेमसागर कुंवर, अमित कुमार तिवारी, सुरेन्द्र यादव, धनजी दूबे, जितेन्द्र सिंह, शशिकांत पाठक, राधेश्याम उपाध्याय सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here