नेहरू युवा केन्द्र में चयन समिति के सदस्य बने अनुराग व रविन्द्र

0
100

-महानिदेशक ने नियुक्त किया प्रतिनिधि
बक्सर खबर। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित नेहरू युवा केन्द्र के चयन समिति के सदस्य के रुप में डॉ अनुराग श्रीवास्तव एवं रविन्द्र राम का मनोनय किया है। यह दोनों लोग महानिदेशक प्रतिनिधि सह जिला चयन समिति के सदस्य होंगे। अनुराग श्रीवास्तव पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर सहमंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला संयोजक व विद्यार्थी परिषद के सदस्य रहे हैं।

अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार एवं संगठन ने जिस विश्वास के साथ मुझे दायित्व दिया है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री किरण रिज्जु एवं बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री श्री नागेन्द्र जी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दुर्गेश कुमार सिंह के प्रति आभार जताया है। वहीं अनुराग को जानने वालों ने उन्हें बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here