‌‌‌ न्यायालय के समक्ष आरोपी की जगह पहुंची दूसरी महिला, हुई गिरफ्तार

0
570

-आरोपियों समेत अधिवक्ता के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश
बक्सर खबर। दहेज उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में महिला आरोपी प्रियंका कुमारी जमानत के लिए न्यायालय के समक्ष उपस्थित हुई। लेकिन, वादी महिला पिंकी देवी ने जज से यह शिकायत की। आपके समक्ष उपस्थित प्रियंका देवी असल में शीला देवी है। वह अपनी बहन की जगह जमानत लेने आई है। यह बात सुन एसडीजेएम ने जांच का आदेश दिया। शिकायत सच साबित हुई तो उक्त महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

साथ ही अन्य दो आरोपियों और अधिवक्ता के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। यह वाकया गुरुवार को व्यवहार न्यायालय बक्सर में हुआ। अधिवक्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में पिंकी देवी ने चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार को उस मामले के आरोपी दिनेश चौधरी, प्रियंका व सीता जमानत के लिए पहुंचे थे। लेकिन, बाजी उल्टी पड़ गई। क्योंकि संयोग से वादी महिला भी कोर्ट में मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here