रामजी को अदालत से मिली बेल, नहीं गए जेल

0
844

बक्सर खबर: बिजली कर्मियों से मारपीट मामले में युवा नेता रामजी सिंह को अदालत ने जमानत दे दी। जमानत की खबर मिलते ही रामजी के समर्थक खुशी से झूम उठे। बता दें कि करीब एक वर्ष पूर्व ट्रांसफार्मर के सवाल पर बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में रामजी सिंह नामजद थे। उनकेखिलाफ अदालत ने वारंट जारी कर दिया था।

आज मंगलवार को रामजी सिंह इस मामले में सरेंडर करने के लिए अदालत पहुंचे थे। उनकेसाथ सैकड़ों युवकों का जत्था था। हाथों में झंडा थामे युवक बंदे मारतरम और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। वकीलों के साथ एडीजे वन अशोक कुमार पांडेय की अदालत में पहंचे रामजी के मामले पर बहस हुई। उनके वकीलों के अलावा बक्सर के कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं जैसे आनंद मोहन उपाध्याय, सरोज उपाध्याय, राहुल आनंद, अरूण राय, आशुतोष ओझा सहित कई अन्य ने अदालत को यह बताते हुए रामजी को जमानत देने का अनुरोध किया कि इस युवक का दिन रात सामाजिक कार्यों में ही बीतता है। ऐसे लोगों का बाहर रहना जरूरी है। सारे तथ्यों को समझने के बाद एडीजे वन ने रामजी सिंह को जमानत दे दी।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here