एकरासी में होली के रंग संग बहा खून, एक की मौत

0
1576

बक्सर खबर : बगेन थाना के एकरासी गांव में होली के रंग संग खून भी बहा। दो पक्ष के आपसी विवाद में चाकू से गोद कर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार दोपहर तीन बजे की है। बगेन थाना प्रभारी श्रीमन्त सुमन ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस करवाई करेगी। बताया जाता है कि गांव के दो पक्ष में वर्षों से विवाद चला आ रहा है।

शुक्रवार को एक ओर जहां होली को लेकर रंग और अबीर लोग एक दूसरे पर उलेड़ रहे थे वही दूसरी ओर दोनों पक्ष मरने मारने पर उतारू थे। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के रंजीत चैधरी(28) पिता राजेन्द्र चैधरी को चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों  ने सड़क जाम कर दिया है। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना का तत्कालिक कारण  मटन बनाने को लेकर हुआ विवाद है। हालांकि एफआईआर लिखे जाने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here