‌‌‌कमर में लगा रखी थी पिस्तौल, खुद की गोली से हुआ घायल

0
2819

बक्सर खबर। कमर में पिस्तौल लगाकर नाच देखने गए युवक को क्या पता था। उसकी रात अस्पताल में कटेगी। घटना कोरानसराय थाना के मठिला गांव की है। शुक्रवार की रात गांव के पूर्व सरपंच के यहां दुल्हपुर से बारात आई थी। रात ग्यारह बजे के लगभग गांव का एक युवक नाच देखने पहुंचा। मुन्ना महतो एक जगह बैठक नाच देख रहा था।

तभी अचानक गोली चलने की आवाज हुई। लोग कुछ समझ नहीं आए। आस-पास देखने लगे। इसी बीच पता चला कि मुन्ना महतो कराह रहा है। उसे पैर में गोली लगी है। लोगों ने देखा कि उसने कमर में पिस्तौल लगा रखी है। शायद उसी से गोली चली और वह स्वयं घायल हो गया। उपचार के लिए उसे रात के वक्त की पटना रेफर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here