सम्राट अशोक की जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा

0
271

-भगवान बुद्ध व चंद्रगुप्त मौर्य भी नजर आए झांकी में
बक्सर खबर। चक्रवर्ती सम्राट अशोक के 2328 वीं जयंती पर मौर्य समाज के लोगों ने कुशवाहा महासंघ के बैनर तले पहली बार बक्सर में 16 अप्रैल 2024 मंगलवार को शहर के पिप्पली बुद्ध विहार स्थित बुद्ध मूर्ति से भव्य जुलूस एवं शोभायात्रा निकाली। जो शहर का भ्रमण करते हुए पुनः पिप्पली बुद्ध मंदिर पहुंचकर एक गोष्ठी में तब्दील हो गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिमन्यु कुशवाहा द्वारा की गई। इस बारे में अभिमन्यु सिंह कुशवाहा ने कहा की इस शोभा यात्रा का उद्देश्य है कि, सम्राट अशोक द्वारा देश हित में जो त्याग बलिदान किया गया। उनके ऐतिहासिक गाथा को जीवंत बनाने हेतु जन जन तक पहुंचाना, ताकि भविष्य में आने वाली पीढ़ी भी भारत के सम्राट अशोक एवं महापुरुषों की त्याग और समर्पण की गाथा की इतिहास को जान सके।

विशाल जुलूस एवं शोभायात्रा में आगे सम्राट अशोक की तस्वीर लगी हुई थी। ठीक उसके पीछे रथ पर गौतम बुद्ध की प्रतिमा के साथ भंते लोग सवार थे। उसके पीछे और चार रथ, घोड़े, दर्जनों कार-जीप व हजारों की संख्या में मोटर साइकिल सवार व पैदल लोग हाथ में झंडे लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा सबसे पहले रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां से ज्योति प्रकाश चौक, मॉडल थाना, पिपरपाती रोड, अस्पताल रोड, मेन रोड, यमुना चौक से पुनः पुलिस चौकी, कॉलेज गेट, जेल पाइन रोड होते हुए पिप्पली बुद्ध मंदिर पहुंच यात्रा सम्पन्न हुई।  बक्सर पब्लिक स्कूल के निदेशक निर्मल कुमार सिंह ने कहा कि सम्राट अशोक का साम्राज्य आज का संपूर्ण भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार के अधिकांश भूभाग पर था। चक्रवर्ती सम्राट अशोक विश्व के सभी महान एवं शक्तिशाली सम्राटों एवं राजाओं की पंक्तियों में हमेशा शीर्ष स्थान पर ही रहे हैं।

-जुलूस में शामिल लोग हाथों में ध्वज लिए हुए

कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए रामचीज सिंह कुशवाहा ने सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया एवं विनोद मौर्य ने सभी को प्रसाद खिलाया, साथ ही उपाध्यक्ष मनु कुशवाहा, कोषाध्यक्ष रंजीत कुशवाहा, सचिव शिवजी कुशवाहा, कार्यकारिणी सदस्य जेपी कुशवाहा, विद्यासागर सिँह, दीपक मौर्य, संदीप कुशवाहा, अविनाश कुशवाहा, अमित कुशवाहा, वार्ड पार्षद हिटलर कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, दयाशंकर कुशवाहा, मनोज कुशवाहा (जिला पार्षद ), अभिषेक कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, धनंजय कुशवाहा, नील कुशवाहा, पुरुषोत्तम कुशवाहा समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here