राणी सती दादी के वार्षिक पूजनोत्सव पर नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

0
246

-14 की शाम देवी जागरण का आयोजन, मनाया जा रहा है स्वर्ण जयंती वर्ष
बक्सर खबर। राणी सती मंदिर का वार्षिक पूजनोत्सव 14 एवं 15 सितंबर को मनाया जाएगा। शहर के गोला घाट में स्थित मंदिर स्थापना के सौ वर्ष पूरे हो गए हैं। इस वजह से स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जा रहा है। जिसकी भव्य तैयारी की गई है। आज 12 सितंबर को इसका आगाज हो गया। शहर में गोयल धर्मशाला से इस मौके पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। माताएं लाल रंग की साड़ी में तथा अन्य भाई बहन पीले रंग के परिधान में एक साथ चलते नजर आए।

हालांकि यह पूजा मारवाड़ी समाज की है। लेकिन, इसमें सभी सामाजिक लोगों की सहभागिता दिखी। क्योंकि इस समाज से आने वाले लोग इतने मिलनसार व व्यवहार कुशल होते हैं कि उनका साथ देने के लिए लोग बरबस ही चले आते हैं। यात्रा गोयल धर्मशाला से निकली और गोलाघाट स्थित मंदिर तक गई। प्रशासन ने भी धार्मिक स्था के कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया।

शोभायात्रा में शामिल बच्चियां और शहरवासी

आयोजन के दौरान अध्यक्ष संजय सर्राफ, कोषाध्यक्ष सुमित मानसिंहका, सचिव राजेश केजरीवाल, रोहतास गोयल, प्रमोद अग्रवाल, पंकज मानसिंहका आदि अनेक लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। सचिव ने बताया कि 14 की शाम पट खुलेगा। शाम सात बजे से भजन संध्या का कार्यक्रम प्रारंभ होगा। रात दस बजे छप्पन भोग लगाया जाएगा। फिर महाआरती भी होगी। पूजा का यह क्रम अगले दिन 15 की सुबह चार से पांच बजे के मध्य भी चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here