श्रीहरि शरण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान व कला संकाय के टॉपर्स पुरस्कृत बक्सर खबर। नावानगर प्रखंड के खण्डरीचा गांव स्थित श्रीहरि शरण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार कक्ष में सोमवार को भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में उच्चतर माध्यमिक विज्ञान संकाय से आकाश कुमार, अंकित यादव एवं मो. महताब अली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं कला संकाय से अंकेश कुमार, शीतल कुमारी और संगीता कुमारी ने बेहतरीन परिणाम हासिल कर सम्मान प्राप्त किया। माध्यमिक स्तर पर आरती कुमारी, किरण कुमारी, विष्णप्रिय एवं प्रियंका कुमारी को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी विमला सिंह ने की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय परिवार की शैक्षणिक एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों की सराहना की और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों के प्रयासों को सराहा। कार्यक्रम में मंगलेश्वर पांडेय, अजय सिंह, मनोज तिवारी, जितेंद्र पाठक, रामधारी चौधरी, निहारिका कुमारी, विनायक सिंह, सनत शर्मा, प्रीति कुमारी, प्रवीन कुमार समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।































































































