‌‌‌कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, मौके से तीन बाइक जब्त

0
412

-भूमि विवाद के कारण ब्रह्मपुर के एकडाढ़ डेरा गांव में चलाई थी गोली
बक्सर खबर। देसी कट्टे और छह जिंदा कारतूस के साथ ग्रामीणों ने युवक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची ब्रह्मपुर थाने की पुलिस उसे साथ ले गई। पूछताछ और कागजी कार्रवाई पूरी होने के उपरांत उसे जेल भेज दिया। यह कार्रवाई आज शुक्रवार को की गई। सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र के एकडाढ़ हीरा के डेरा गांव में मोनू यादव के साथ राहुल तिवारी का विवाद हुआ। उसने पांच और लड़कों को वहां बुला लिया। और गोलू यादव के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान मनमन तिवारी ने गोली चलाई। जो गोलू के पास से गुजर गई।

हंगामा सून वहां गांव के लोग वहां दौड़े आए। डर की वजह से राहुल व अन्य पांच युवक भागने लगे। लेकिन, मनमन तिवारी पकड़ा गया। उसके पास से एक देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस व एक खोखा मिला। मौके से पुलिस ने तीन बाइक भी जब्त की। शिकायत करने वालों के अनुसार इन्हीं बाइक से वे युवक आए थे। लेकिन, भागने के दौरान हड़बड़ी में उन्हें छोड़ गए। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के अनुसार गोलू की शिकायत दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here