‌‌‌ कुमार ऋत्विक बने नगर परिषद बक्सर के कार्यपालक, दागदार है दामन

0
1845

-रानी कुमारी को मिला चौसा नगर पंचायत का जिम्मा
बक्सर खबर। नगर परिषद बक्सर के नए कार्यपालक पदाधिकारी ऋत्विक कुमार बनाए गए हैं। यह आदेश 30 जून को ही जारी हुआ है। लेकिन, उस तिथि में दो पत्र जारी हुए। जो उलझन का कारण बने रहे। और स्थानांतरण की जो मुकम्मल सूची सामने आई है। उसके अनुसार सासाराम जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ऋत्विक कुमार को बक्सर भेजा गया है। इसके अलावा चौसा नगर पंचायत की कमान रानी कुमारी को सौंपी गई है। वे इससे पहले परसा बाजार नगर पंचायत की पदाधिकारी थीं।

सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार बक्सर के नए कार्यपालक पदाधिकारी पहले दागदार हैं। इनके विरूद्ध सासाराम के जिलाधिकारी ने पूर्व में अनियमितता के आरोप में प्रपत्र क गठित कराया था। वर्तमान में उस विभागीय कार्रवाई का क्या अपडेट है। उसकी विस्तृत जानकारी हमें प्राप्त नहीं हो सकी है। लेकिन, नए पदाधिकारी के आगमन के साथ ही वह स्थिति भी स्पष्ट ही हो जाएगी। क्योंकि उनकी पुन: पोस्टिंग जो हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here