-ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस
बक्सर खबर। शौच करने गया युवक पानी से भरे गड्ढे में डूब गया। यह दुर्घटना रविवार को अपराह्न चार बजे के लगभग हुई। सूचना के अनुसार मृतक का नाम असलम हजाम (32 वर्ष) था। वह धनसोई थाना के बन्नी गांव निवासी रफीक हजाम का पुत्र था। दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची धनसोई थाने की टीम को लोगों ने बताया अपराह्न चार बजे के लगभग गांव के लोगों को पता चला। असलम गड्ढे में डूब गया है।
संभव है वह शौच के लिए गांव से बाहर खेत की तरफ गया होगा। उसका शारीरिक रूप से कुछ बीमार भी था। अनहोनी कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह किसी ने नहीं देखा। घटना के कुछ समय बाद लोगों को पता चला गड्ढे में असलम पड़ा है। लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। पानी बहुत गहरा नहीं था। उसे बाहर निकाला गया। लेकिन, उसका शरीर ठंडा पड़ चुका था। पुलिस ने कहा, उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं दूसरी तरफ गांव में इस घटना की वजह से शोक की लहर दौड़ गई है।