-नगर थाने की टीम ने कहा सूचना तो है पर पुष्टि नहीं
बक्सर खबर। अधेड़ व्यक्ति ने मंगलवार को वीर कुंवर सिंह सेतु से गंगा में छलांग लगा दी। यह वाकया दोपहर ढाई बजे के लगभग का है। जो पास के पुराने पुल से लोगों ने उसे ऐसा करते देखा तो जोर-जोर से आवाज दे मना करने लगे। लेकिन, धोती और कमीज पहने उस अधेड़ शख्स से ने पानी में कूदकर अपनी जान दे दी। मौके से एक प्रत्यक्ष दर्शी ने बक्सर खबर को तस्वीर भेजी है। जिसे देखकर यह कहना मुश्किल है। कूदने वाले व्यक्ति अधेड़ हैं या वृद्ध। क्योंकि उनकी उम्र कुछ ज्यादा प्रतीत हो रही है। इस सिलसिले में जब अपराह्न चार बजे नगर थाने से पूछा गया।
पुल से गंगा में छलांग लगाने वाले के बारे में कोई जानकारी मिली है। क्या उन्हें बचाया गया, पहचान हुई? लेकिन, नगर थाने का जवाब भी हैरान करने वाला था। सूचना तो मिली है लेकिन, पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि बक्सर खबर ने नगर थाने को पूरी स्थिति से अवगत कराया। लेकिन, पुलिस से इस मामले में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। आप पाठक यहां तस्वीर में दिख रहे अधेड़ व्यक्ति को रेलिंग पर चढ़े देख सकते हैं। अगर पहचानते हों तो इस बारे में पुलिस को अथवा बक्सर खबर को कमेंट के माध्यम से सूचित कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ लोग यह सवाल भी कर रहे थे। इस उम्र में कौन से गम ने उन्हें जान देने पर मजबूर किया गया होगा।



































































































