-शहर की बिजली आपूर्ति में भी व्यवधान
बक्सर खबर। किला मैदान के सामने बुधवार की सुबह आंधी के दौरान पेड़ की डाल टूट कर गिर पड़ी। इस वजह से मुख्य पथ पर आवागमन बाधित हो गया। इसकी जद में आने से बिजली के तार भी टूट गए हैं। हालांकि मामला शहर के व्यस्त मार्ग का है। इस वजह से इसे जोर-शोर से इसे हटाया जा रहा है।
बिजली विभाग तारों को दुरुस्त करने में जुटा है और नगर थाने की टीम आवागमन को बहाल करने के लिए पेड़ हटवा रही है। इस वजह से सुबह दो-तीन घंटे तक शहर की बिजली भी बाधित रही। लेकिन, साढ़े नौ बजे के लगभग आपूर्ति शुरू होने की सूचना है। पिछले दिनों से मौसम रह-रह कर करवट ले रहा है। और बिजली विभाग की मुरादे पूरी कर रहा है।


































































































