-मणिपुर में थी तैनाती, उमरपुर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
बक्सर खबर। सीमा सुरक्षा बल में तैनात सत्येन्द्र मिश्रा फर्ज की राह में कुर्बान हो गए। शनिवार की रात उनका शव दिल्ली से दुधारचक गांव लाया गया। रविवार की सुबह औद्योगिक थाना क्षेत्र के उमरपुर गंगा घाट पर उन्हें सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सूचना के अनुसार सत्येन्द्र मिश्रा स्व ललन मिश्रा के पुत्र थे। 1989 में उनका चयन बीएसएफ में हुआ था। उनकी तैनाती मणिपुर में थी।
स्वास्थ्य खराब होने पर वे छुट्टी ले दिल्ली पहुंचे। जहां परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। लेकिन, शुक्रवार को उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई। अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने सदा के लिए आंखे बंद कर ली। परिजनों ने बताया कि उनकी उम्र लगभग 53 वर्ष थी। एएसआई के पद पर वे कार्यरत थे। नौकरी के सात वर्ष बचे थे। लेकिन, समय से पहले ही वे नहीं रहे। घर में उनकी पत्नी के अलावा दो पुत्र हैं।



































































































