-जिले का पहला मामला, दोनों हैं गैर जिले की निवासी
बक्सर खबर। दो युवतियों में एक दूसरे के साथ बिते दिन डुमरांव में समलैंगिक विवाह कर लिया। इसमें अनिशा कुमारी पति बनी है और पायल कुमारी पत्नी। सूचना के अनुसार इन लोगों ने डुमरेजनी मंदिर जाकर विवाह किया और फिर बांके बिहारी मंदिर जाकर दर्शन भी किया। सूचना के अनुसार यह दोनों एक आर्केस्ट्रा ग्रुप में पिछले दो वर्ष से नर्तकी के रुप में काम करती हैं। इनका ग्रुप जिले के कोरानसराय में रहता है। साथ रहते-रहते इन लोगों के मध्य प्रेम पनपता रहा और इन लोगों ने आपस में शादी का निर्णय लिया।
अनिशा कुमारी त्रिवेणीगंज जिला सुपौल की रहने वाली है। वह बकाएदे पैंट शर्ट पहन मंदिर पहुंची थी। दूसरी युवती पायल जयनगर, जिला अररिया की रहने वाली है। वह पत्नी बनी है। दोनों में डुमरेजनी मंदिर में एक दूसरे का जयमाला पहनाई, सिंदूर लगाया और पति-पत्नी बन एफिडेविट भी कराया। इसकी चर्चा लोगों में खुब हो रही है। मीडिया के सूत्रों की माने तो इस ग्रुप का लीडर लालजी भी सुपौल का रहने वाला है। उसके अनुसार पायल के परिजनों को इससे ऐतराज नहीं है। लेकिन, अनिशा के घर वालों ने इसे अव्यवहारिक बताया है।


































































































