-जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री ने दी जानकारी
बक्सर खबर। बक्सर और कैमुर के मोहनियां में दो साइलो गोदाम बनेंगे। जिसमें चावल स्टोर किया जा सकता है। इसकी क्षमता 12500 एमटी की होगी। यह जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान केन्द्रीय पर्यावरण व खाद्य उपभोक्ता राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने दी। शनिवार को जन आर्शीवाद के दौरान वे डुमरांव में थे। उन्होंने बताया इस पर 33 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इटाढ़ी प्रखंड के बैरी गांव में इसके लिए 11 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। आने वाले समय में इससे किसानों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। उनके साथ एफसीआई के अधिकारी भी थे। जिन्होंने बताया इसका निर्माण भारतीय खाद्य निगम कराएगी। यह स्टील बेस गोदाम है। जो पुरी तरह नई तकनीक पर आधारित होगा। आने वाले समय में 37 हजार एमटी क्षमता का एक और गोदाम बनेगा। जिसमें गेहूं रखा जाएगा।



































































































