-निर्देशों का हो रहा उल्लंघन, जगह-जगह लग रही भीड़
बक्सर खबर। लॉकडाउन में मिली ढील का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। यात्री वाहनों में सीट से अधिक लोगों को बैठाया जा रहा है। इतना ही नहीं, बाजार में जरुरत से ज्यादा भीड़ है। जो नजारा दिख रहा है। वह खतरे का संकेत हैं। लेकिन, लोग जैसे महामारी को पूरी तरह भूल गए हैं। कुछ दिन पहले गंगा स्नान के लिए इतने लोग जमा हुए। जैसे मेला लगा हो।
जगह-जगह खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रारंभ हो गया है। कई जगह से इस तरह की खबरें आ रही हैं। प्रतियोगिता में शामिल लोगों के चेहरे पर मास्क तक नहीं दिखते।भीड़ इतनी कि सामाजिक दूरी तार-तार। वहां बच्चे भी दिख रहे हैं। जिनकी उम्र दस वर्ष से कम है। यह आलम शहर से लेकर गांव तक का है। कुछ दिन पहले इटाढ़ी बाजार से एक पाठक ने वीडियो भेजा था। आम दिनों की तरह बाजार खुला है।

सड़क पर इतने ठेले लगे थे। जिसके कारण जाम लगा हुआ है। इन सबके लिए प्रशासन से कहीं ज्यादा लोग जिम्मेवार हैं। वे ऐसी गलतियां कर रहे हैं। जिसके कारण बाजार से अपने घर बीमारी भी ले जा सकते हैं। सामाजिक सरोकार रखने वाले युवा अक्षय कहते हैं। इस समस्या का हल लोगों के पास है। वे बाहर निकलने से बचे। अगर कहीं जा रहे हैं तो निर्देशों का पालन करें।

































































































