बक्सर खबर। एनएसयूआई के आरा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह पर आज जानलेवा हमला हुआ। जिलाधिकारी आवास के पास अपराधियों ने बाइक से जा रहे मनीष को गोली मार दी। घटना में दो लोग घायल हुए। इसके विरोध में बक्सर संगठन के सदस्यों ने सीएम का रविवार को पुतला जलाया। सिंडिकेट नहर के पास प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने पुलिस प्रशासन, राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष अनुराग राज त्रिवेदी ने कहा कि राज्य की सरकार निकम्मी है। आए दिन अपराध हो रहा है। दिनदहाड़े गोली चलती है। लोग लूट लिए जाते हैं। आखिर प्रशासन कर क्या रहा है। इस दौरान सौरभ, रामप्रतीक चौबे, मोनू चौबे, विशाल खरवार, राहूल खरवार, विनय ओझा, विकास पांडेय, अमित यादव, श्रीमन राय, रोहित उपाध्याय आदि मौजूद रहे।




































































































