पृथ्वी दिवस पर डीएम ने दिलाए 11 संकल्प, आप भी करें ऐसा

0
86

बक्सर खबर। पृथ्वी दिवस के मौके पर 9 अगस्त को नगर भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। शामिल लोगों ने उनकी बात सुनी। फिर जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने सभी को ग्यारह संकल्प दिलाए। मैं संकल्प लेता हूं कि प्रत्येक वर्ष एक पौधा लगाउंगा। पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करुंगा। तालाब, नदी, पोखर आदि को प्रदुषित होने से बचाउंगा। सभी को जल संरक्षण के प्रति जागरुक करूंगा और जरुरत से ज्यादा पानी का उपयोग नहीं करुंगा।

बिजली का उपयोग भी जरुरत के हिसाब से करुंगा। अपने आस-पास के गंदगी नहीं फैलाउंगा और कूड़ेदान का प्रयोग करुंगा। पॉलीथिन का उपयोग नहीं करूंगा, पशु-पक्षियों के लिए प्रेम का भाव रखूंगा। अनावश्यक कागज का प्रयोग नहीं करूंगा और शौचालय का उपयोग करुंगा तथा सभी को इन सारी बातों का अनुकरण करने के लिए प्रेरित करुंगा। इसके उपरांत सभी पदाधिकारी डीआरसीसी केन्द्र आई टी आई मैदान के पास गए। वहां पदाधिकारियों ने वृक्ष लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here