बक्सर खबर। डुमरांव शहर में आज शुक्रवार की शाम गोलीबारी की वारदात हुई। स्टेशन रोड में विष्णु भगवान मंदिर के पास तीन युवक बाइक से पहुंचे। एक घर के बाहर उन लोगों ने कई चक्र गोलियां चलाई और शहर की तरफ भाग गए। जिधर गोली चली। वहां जितेन्द्र यादव का घर है। वे घर के बाहर ही मौजूद थे। उनके अनुसार वे बाल-बाल बच गए।
तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। डुमरांव थाने की टीम वहां पहुंची और जांच शुरू की। उन्होंने पुलिस को बताया कि ऐसा करने वाले युवक मनीष शर्मा व टिंकू थे। इन तीनों ने ताबड़तोड़ कई चक्र गोलियां चलाई। जिससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने जितेन्द्र यादव से पूछा। आपसे उन सभी का कोई विवाद है क्या ?
क्यों ना उस समय को ही न आने दे प्रशासन। कोई किसी का हत्या करने की सोचे ही नहीं प्रशासन इस पर विचार करती तो बहुत ही बेहतर होता। पिड़ीत चार बार थाना पर जाता है एक बार कोई नही आता है थाना से।