भागमनी तिवारी बनी डुमरांव की मुख्य पार्षद, रामाशंकर उप

0
575

बकसर खबर। डुमरांव नगर परिषद के मुख्य पार्षद का चुनाव आज गुरुवार को संपन्न हो गया। निर्वाची पदाधिकारी हरेन्द्र राम (एसडीओ, डुमरांव) की मौजूदगी में प्रकिया संपन्न हुई। कुल 24 में से 18 पार्षद उपस्थित हुए। जिन्होंने ध्वनी मत से उन्हें नप का अगला मुख्य पार्षद चुन लिया। उनके साथ ही वार्ड चार के पार्षद रामाशंकर राय को उप मुख्य पार्षद चुन लिया गया। इस तरह लंबे समय से मुख्य पार्षद पद को लेकर चल रही उहापोह की स्थिति आज समाप्त हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि डुमरांव में कुल वार्ड की संख्या 26 है। जिसमें से एक पद महिला सदस्य की मृत्यु के कारण रीक्त हो गया है।

वहीं एक सदस्य गुलफामो देवी को अयोग्य करार दिया गया है। शेष बचे 24 में से 18 सदस्य ही सदन में उपस्थित हुए। जिसमें मुख्य पार्षद के लिए वार्ड संख्या 21 की पार्षद भागमनी देवी ने नामांकन किया। उप मुख्य पार्षद के लिए रामाशंकर राय चयनित हुए। पाठक यह जान लें कि पहले डुमरांव की मुख्य पार्षद वार्ड 15 की सदस्य विभा मिश्रा थीं। उषा सिंह उप मुख्य पार्षद थीं। इन लोगों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिस दिन मतदान होना था। उस दिन भी यह दोनों प्रतिनिधि सदन नहीं आए। आज जब नए अध्यक्ष का चुनाव होना था। तब भी वे और उनके समर्थक सदन नहीं आए। इस तरह विरोध की स्थिति सदन के अंदर पैदा नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here