तीन लाख वोटों की गिनती पूरी, निर्दलीय उम्मीदवारों से आगे चल रहा है नोटा

0
1124

बक्सर खबर। मतगणना के जो परिणाम सामने आ रहे हैं। उसके अनुसार 3 लाख 23327 मतों की गिनती का काम पूरा हो चुका है। भाजपा को अब तक 52 हजार की बढ़त मिल चुकी है। उसे कुल 1,63,432 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ राजद को 1,10,957 मत मिले हैं। तीसरे नंबर पर चल रहे बसपा उम्मीदवार को 25369 मत मिले हैं। वहीं अन्य 12 उम्मीदवारों से आगे नोटा चल रहा है। अभी तक 4981 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है। हालाकि नोटा को कितने मत प्राप्त होंगे इसका आकलन मतगणना की समाप्ति के बाद ही पता चलेगा। पाठक यह जान लें इस बार के चुनाव में 9 लाख 81 हजार मतों की गिनती होनी है। अर्थात अभी तक आधे मतों का परिणाम भी सामने नहीं आया है

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here