आधे वोटों की गिनती पूरी, भाजपा को 74 हजार की बढ़त, जाने किसको मिला कितना वोट

0
1616

बक्सर खबर। बात अगर चुनाव परिणामों की करें तो रूझानों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। लोकसभा क्षेत्र में पोल हुए 9 लाख 81 हजार मतों में से लगभग आधे वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार 4 लाख 87, 788 मतों की गणना हुई है। इसमें भाजपा को 2 लाख 44 हजार 170 वोट मिले हैं। राजद के जगदानंद सिंह को 1 लाख 70 हजार 20 मत मिले हैं। भाजपा ने अब तक 74,150 की बढ़त बना ली है। तीसरे नंबर पर चल रहे बसपा उम्मीदवार सुशील कुशवाहा को 37,477 मत मिले हैं।

अन्य उम्मीदवारों में जनतांत्रिक विकास पार्टी के अनिल कुमार को 4781, आरडीयू के अनिल कुमार को 940, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उदय को 5794, वीआईपी के धनजीत को 1943, प्रगतीशिल समाज वादी पार्टी के रविराज को 960, विनोद कुमार विक्रांत को 725, बहुजन मुक्ति पार्टी के संतोष यादव को 1111, अरविंद कुमार पांडेय को 1138, जय प्रकाश राम को 1046, रंजीत सिंह राणा को 1913, राकेश कुमार राय को 3118, राचन्द्र सिंह यादव को 4998 एवं नोटा को 7653 मत मिले हैं। यह जानकारी अपराहृन तीन बजे तक की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here