नहीं खाने वाले राफेल का पैसा खा गए, अरबों लेकर भाग गए गुजराती : जगदानंद सिंह

0
229

बक्सर खबर। आज देश का विकास बाधित हो गया है। हर व्यक्ति कर्ज के बोझ के नीचे दबता जा रहा है। देश का संविधान खतरे में है। किसान की आय घट रही है। उत्पादन क्षमता घट रही है और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। पांच साल पहले विकास दर आठ प्रतिशत थी। जब छह प्रतिशत हो गई है। कर्ज बढ़कर 35 लाख करोड़ को पार कर गया है। यह विकास नहीं है। इन पांच सालों में देश 45 वर्ष पीछे चला गया है। यह बातें पूर्व मंत्री व राजद प्रत्याशी जगदानंद सिंह ने सोमवार को राजपुर विधानसभा के सिकठी गांव में कहीं।

उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा। वे कहते हैं न खाउंगा न खाने दुंगा। अरे साहब आप राफेल में पैसा खा गए। आपके रहते देश का अरबों रुपया लेकर गुजराती देश से बाहर भाग गए। चोरी पहले भी होती थी। लेकिन, कोई देश से बाहर नहीं भाग पाता था। आपने वादा किया था। दो करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा। पर सच क्या है। तब बेरोजगारी 3 प्रतिशत थी और आज 6 प्रतिशत है। सोमवार को राजद प्रत्याशी ने राजपुर विधानसभा के बसुधर, हरपुर, लोधास, अमरपुर, धनसोइ, सिकठि एवं परासिया में जनसंपर्क अभियान चलाया।
दो विरोधियों में हुआ प्यार 
बक्सर खबर। राजद की सभा जब सिकठी में चल रही थी। तो वहां दो राजनीतिक विरोधी साथ देखे गए। वे अपने यहां एक दूसरे का विरोध करने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन, जब बात राजद की आई तो वे एक साथ एक जगह मिले। यह बात हो रही है राजपुर के पूर्व मुखिया अनिल सिंह व सतेन्द्र सिंह की। इन लोगों ने भी अपनी बात जनता के सामने रखी। इस मौके पर पूर्व मंत्री छेदी लाल रांम, राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, कांग्रेस के नेता उमाशंकर पाण्डेय, राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष भरत सिंह, रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बबन सिंह कुशवाहा, वी आई पी के शिव जी चौधरी, जनार्दन तिवरी, युवा राजद के बबलु यादव एवं मीडिया प्रभारी हरेन्द्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here