आठ अप्रैल से प्रात:कालीन हो जाएंगे सभी सरकारी विद्यालय

0
3580

बक्सर खबर। सोमवार अर्थात 8 अप्रैल से जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालय प्रात:कालीन हो जाएंगे। अब कक्षा एक से आठ तक की कक्षाएं सुबह 6:30 से पूर्वाह्न 11:30 तक चला करेंगी। इसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से आज शनिवार को जारी कर दी गई। सूचना के अनुसार शिक्षा पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को इस आशय से अवगत करा था कि माध्यमिक शिक्षा विभाग ने हाई गर्मी को देखते हुए हाई स्कूल के समय में बदलाव कर दिया है।

जिलाधिकारी का मंतव्य प्राप्त होने के उपरांत शिक्षा पदाधिकारी ने इसका आदेश आज जारी कर दिया। उनके पत्र (पत्रांक 133 दिनांक 6.4.19) में कहा गया है कि 8.4.19 से 30.6.19 तक सभी विद्यालय प्रात:कालीन समय के अनुरुप चलेंगे। इसमें ग्रीष्मावकाश को छोड़कर यह आदेश जून माह के अंत तक प्रभावी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here