जनतांत्रिक विकास पार्टी में बढ़ाई ताकत, सूर्यजीत हुए शामिल

0
492

बक्सर खबर। जनतांत्रिक विकास पार्टी जिले में अपनी ताकत बढ़ा रही है। रविवार को सिंडिकेट के पास आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की। सभी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ जुट जाए। इस मौके पर संगठन का विस्तार करते हुए सूर्यजीत सिंह उर्फ गोलू का युवा विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनित किया गया। मौके पर प्रदेश युवा अध्यक्ष संतोष यादव उपस्थित थे।

सभी ने गोलू का स्वागत किया। पार्टी नेताओं ने बताया कि गोलू एमवी कालेज छात्र संगठन के उपाध्यक्ष हैं। वे हमारी पार्टी में अपने समर्थकों के साथ शामिल हो रहे हैं। पार्टी के बड़े नेता चक्रवर्ती चौधरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया वीर सिंह व संचालन पिंटू सिंघानियां ने किया। इस दौरान राहुल सिंह, विश्वजीत सिंह, विनोद यादव, लडडू सिंह, अप्पू माली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here